Edited By Vatika,Updated: 08 Sep, 2023 03:31 PM
नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
टांडा उडमुड (परमजीत सिंह मोमी): जिला पुलिस प्रमुख सरताज सिंह चहल के निर्देशानुसार टांडा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत टांडा पुलिस ने एक नशा तस्कर को नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
उक्त जानकारी देते हुए थाना टांडा के प्रमुख इंस्पेक्टर उंकार सिंह बराड़ ने बताया कि डी.एस.पी सब डिवीजन टांडा कुलवंत सिंह के नेतृत्व में ए.एस. आई. राजेश कुमार की टीम द्वारा गश्त के दौरान दाना मंडी चौटाला के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान अजय कुमार पुत्र राम लुभाया वासी गांव चौटाला के रूप में हुई। पुलिस ने उससे 352 ग्राम नशीला पाउडर बरामद कर के तहत मामला दर्ज किया है। एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।