Edited By Urmila,Updated: 07 May, 2024 02:02 PM
गांव कोलियां में एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही डी.एस.पी दसूहा में जगदीश राज अत्री और एस.एच.ओ. दसूहा हरप्रेम सिंह, चौकी प्रभारी संसारपुर ए.एस.आई. बलवंत सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे।
दसूहा : गांव कोलियां में एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही डी.एस.पी दसूहा में जगदीश राज अत्री और एस.एच.ओ. दसूहा हरप्रेम सिंह, चौकी प्रभारी संसारपुर ए.एस.आई. बलवंत सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। डी.एस.पी. दसूहा जगदीश राज अत्री ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव कोलियां में बूटी राम की हत्या कर एक व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर मृतक बूटी राम का अंतिम संस्कार रुकवा दिया और उसके शव को कब्जे में ले लिया।
उन्होंने कहा कि मौके पर रिश्तेदारों और अन्य लोगों ने बताया कि मृतक की पत्नी उसका जबरन दाह संस्कार करना चाहती थी। डी.एस.पी. ने बताया कि मृतक की हत्या करने के बाद उसके शव और बरामदे में लगे खून को साफ कर दिया गया था ताकि किसी को उसकी हत्या का शक न हो। डी.एस.पी. ने बताया कि इस हत्याकांड को लेकर पुलिस द्वारा गहन जांच की जा रही है।
उन्होंने कहा कि इस मामले को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस अलग-अलग थ्योरी पर काम कर रही है। मृतक के शव को सिविल अस्पताल दसूहा के शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here