बुजुर्ग किसान के साथ मारपीट करने के आरोप 5 के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 05 May, 2022 05:34 PM

case registered against 5 for assaulting elderly farmer

गांव शाहबाजपुर में मामूली रंजिश के चलते खेतों में पानी लगा रहे बुजुर्ग किसान के साथ मारपीट करने के आरोप में टांडा पुलिस ने 5 व्यक्तियों

टांडा उड़मुड़ (वरिंदर पंडित): गांव शाहबाजपुर में मामूली रंजिश के चलते खेतों में पानी लगा रहे बुजुर्ग किसान के साथ मारपीट करने के आरोप में टांडा पुलिस ने 5 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रमुख टांडा एस.आई. जबरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने यह मामला मारपीट का शिकार हुए कश्मीर सिंह के बयान दे आधार पर अंमृतपाल सिंह पुत्र कुलविंदर सिंह, कुलविंदर सिंह पुत्र करतार सिंह, करतार सिंह पुत्र राज मल्ल और दो अज्ञात व्याकतियों के खिलाफ दर्ज किया है। 

अपने बयान में कश्मीर सिंह ने बताया कि वह उसने खेतों को पानी लगाने के लिए सड़क पर पाइप बिछाया था। इतने में अंमृतपाल और कुलविंदर सिंह ने बिना रोके अपना मोटरसाइकिल पाइप के ऊपर से निकाल लिया। पाइप फटने पर जब उसने कहा इसका हरजाना कौन भरेगा तो उक्त आरोपियों ने अपने साथियों सहित उसकी मारपीट की। बाद में उसे उसके पुत्र तजिंदर सिंह ने घायल हालात में सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। थानेदार सतनाम सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!