Himachal : अनुराग शर्मा ने आज राज्यसभा सांसद के तौर पर ली शपथ

Edited By Sunita sarangal,Updated: 16 Apr, 2026 02:47 PM

anurag sharma took oath as rajya sabha mp

बता दें कि श्री अनुराग शर्मा संसद के दोनों सदनों में हिमाचल प्रदेश के एकमात्र सांसद हैं।

हिमाचल : हिमाचल प्रदेश के नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा ने आज संसद परिसर में राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ली। उन्हें उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

PunjabKesari

बता दें कि श्री अनुराग शर्मा संसद के दोनों सदनों में हिमाचल प्रदेश के एकमात्र सांसद हैं। उन्होंने संसद में हिमाचल प्रदेश के हितों की रक्षा के कार्य करने का संकल्प लिया और केन्द्र सरकार के समक्ष हिमाचल के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए हर संभव प्रयास करने का प्रण लिया।

श्री अनुराग शर्मा ने हिमाचल की वित्तीय स्थिति के लिए केन्द्र से मदद और हिमाचल में लम्बित रेल, सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं से जुड़े मुद्दों को संसद में पुरजोर तरीके से उठाने का संकल्प लिया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व श्री राहुल गांधी, श्रीमती सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे और मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का उन्हें राज्यसभा में नामांकन के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उनके नामांकन से कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार हुआ है जिससे राज्य में कांग्रेस संगठन को मजबूती मिली है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!