Haryana: यहां पुलिस की मौजूदगी में बाटे जा रहे सिलेंडर, गैस लेने के लिए 7 बजे से लग रही लाइन

Edited By Isha,Updated: 15 Mar, 2026 04:49 PM

cylinders are being distributed here in the presence of the police

शहर की गैस एजेंसियों पर इन दिनों लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग कराने के बाद भी उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहा, जिससे लोग परेशान हैं। कई उपभोक्ता लाइन में घंटों खड़े रहने के बाद भी खाली हाथ लौटने को मजबूर...

रोहतक(दीपक): शहर की गैस एजेंसियों पर इन दिनों लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग कराने के बाद भी उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहा, जिससे लोग परेशान हैं। कई उपभोक्ता लाइन में घंटों खड़े रहने के बाद भी खाली हाथ लौटने को मजबूर हो रहे हैं।

गैस लेने के लिए लोग सुबह करीब 7 बजे से ही एजेंसियों के बाहर लाइन लगा रहे हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए कई जगह पुलिस की मौजूदगी में सिलेंडर बांटे जा रहे हैं। महिलाओं की भी लंबी कतारें देखी जा रही हैं और कई लोगों का नंबर शाम तक आ रहा है।

गैस एजेंसी मैनेजर प्रताप जैन का कहना है कि गैस की कोई कमी नहीं है। एजेंसी पर हर रोज गाड़ी आ रही है, लेकिन लोग ज्यादा सिलेंडर स्टॉक करने के लिए एक साथ आ रहे हैं, जिससे भीड़ बढ़ रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!