बटाला में ड्रेन से मिला नौजवान का अधजला शव

Edited By Vaneet,Updated: 01 Apr, 2020 02:24 PM

the dead body of a young man found from a drain in batala

आज सुबह ड्रेन में से एक अज्ञात युवक का अधजला शव मिला है। ...

बटाला(बेरी)- आज सुबह ड्रेन में से एक अज्ञात युवक का अधजला शव मिला है। 
    
जानकारी के अनुसार गांव भुल्लर में से गुजरती ड्रेन जिसमें कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आग लगाकर एक नौजवान को फैंक दिया गया था, जिसके बाद वहां पर निकट स्थित डेरे वालों ने ड्रेन में से धुंआ उठता देखा और मौके पर पहुंच मृतक अज्ञात व्यक्ति जिसका शव जल रहा था, के शव पर पानी फैंककर आग को बुझाया और सदर पुलिस को सूचना दी। 

घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद डी.एस.पी फतेहगढ़ चूडियां बलबीर सिंह संधू, एस.एच.ओ सदर इंस्पैक्टर सुखराज सिंह ने पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लेते हुए अज्ञात व्यक्ति का शव कब्जे में लेने के बाद शिनाख्त हेतु सिविल अस्पताल बटाला के शव गृह में रख दिया गया है। यह भी पता चला है कि मृतक अज्ञात युवक की आयु करीब 35 वर्ष है और उसने जीन की पैंट पहनी हुई है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!