केनरा बैंक के ATM को लूटने वाले 3 चोर असफल, कैमरे में कैद हुआ मंजर

Edited By Vatika,Updated: 01 Jun, 2022 04:03 PM

robbery in canara bank

यहां के केनरा बैंक की ब्रांच में लगे 2 ए.टी.एम. मशीनों को देर रात तीन चोरों द्वारा तोड़ने की कोशिश करने का मामला सामने आया है।

गुरदासपुरः यहां के केनरा बैंक की ब्रांच में लगे 2 ए.टी.एम. मशीनों को देर रात तीन चोरों द्वारा तोड़ने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। बता दें कि तीनों चोर ए.टी.एम. मशीन तोड़ रहे थे, जिसकी सारी घटना वहां लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। बरामद हुई फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस संबंधित जानकारी देते थाना सिटी गुरदासपुर के एस.एच.ओ. गुरमीत सिंह ने बताया कि उन्हें बैंक की तरफ से शिकायत मिली थी कि उनके बैंक में लगे 2 ए.टी.एम. की मशीनों को तोड़ने की कोशिश की गई है। इस मामले की सी.सी.टी.वी. वीडियो भी सामने आई है, जिसमें रात करीब 12 से 1 बजे 3 चोर ए.टी.एम. मशीन को तोड़ने की कोशिश करते हैं लेकिन असफल साबित हुए। ए.टी.एम. मशीन न टूटने पर चोर वापिस चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि ए.टी.एम. मशीनों में पड़ा कैश बिल्कुल सुरक्षित है। इस मामले में पुलिस की तरफ से मामला दर्ज करके आगे वाली कार्यवाही की जा रही है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!