रेलवे कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, शुरू किया हंगर फास्ट प्रोग्राम

Edited By Mohit,Updated: 15 Jul, 2019 03:28 PM

railway staff hunger fast program

आज ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन पठानकोट शाखा द्वारा केन्द्रीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार हंगर फास्ट प्रोग्राम जो कि अगले 24 घण्टे तक चलेगा का आरंभ शाखा अध्यक्ष कामरेड नवदीप सिंह ने.............

पठानकोट (शारदा): आज ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन पठानकोट शाखा द्वारा केन्द्रीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार हंगर फास्ट प्रोग्राम जो कि अगले 24 घण्टे तक चलेगा का आरंभ शाखा अध्यक्ष कामरेड नवदीप सिंह ने रनिंग कर्मचारियों को हंगर फास्ट के बैज लगाकर किया, साथ ही ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन फिरोजपुर मंडल के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष कॉम राज कुमार का स्वागत समस्त रनिंग स्टाफ ने गर्मजोशी के साथ किया।

कॉमरेड राज कुमार मंडल अध्यक्ष ने रनिंग कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए बताया के रनिंग कर्मचारियों की बहुत सारी जायज मांगे अभी तक लंबित हैं और कर्मचारियों के हित के बारे में सरकार का अभी तक कोई ध्यान नहीं किया है जिनमें मुख्य रूप से रेलवे के प्राईवेट प्राइवेटाइजेशन का विरोध देश की करोड़ों युवाओं के लिए रोजगार उपलब्ध कराने की मांग, माइलेज रेट आर एस.सी 1980 के अनुसार फिक्स करने की मांग, 1 -1- 2016 के पूर्व रिटायर रनिंग कर्मचारियों की पैंशन विसंगतियों को दूर करने की मांग, एन.पी.एस को रद्द करने की मांग की। क्योंकि एन.पी.एस सभी वर्ग के कर्मचारियों तथा आने वाली पीढि़यों के लिए भी नुकसानदायक है। आज भारत वर्ष के सभी रेल कर्मचारी अपनी ड्यूटी भूखे पेट रहकर कर रहे हैं हम सत्याग्रह की राह पर हैं, सरकार को चाहिए तो हमारी इन समस्याओं का जल्द ही निराकरण करें।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!