गुरु ग्रंथ साहिब के 2 पावन स्वरूप हुए अग्निभेंट

Edited By Vatika,Updated: 13 Sep, 2019 09:00 AM

beadbi of shri guru granth sahib

गांव भटोआ में बाबा श्रीचंद गुरुद्वारा में शॉर्ट सर्किट होने से श्री गुरु ग्रंथ जी के 2 पावन स्वरूप व 3 पोथियां अग्निभेंट हो गईं।

दीनानगर (कपूर) : गांव भटोआ में बाबा श्रीचंद गुरुद्वारा में शॉर्ट सर्किट होने से श्री गुरु ग्रंथ जी के 2 पावन स्वरूप व 3 पोथियां अग्निभेंट हो गईं।

इसका समाचार मिलते ही थाना दीनानगर के प्रभारी बलदेव राज शर्मा तुरंत पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने पत्रकारों को बताया कि प्राथमिक जांच में यह पाया गया है कि कल आधी रात के समय बाबा श्रीचंद गुरुद्वारा भटोआ में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई जिससे गुरुद्वारा साहिब में रखें श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 2 स्वरूप तथा 3 अन्य पोथियां अग्निभेंट हो गईं। जैसे ही गांव वासियों को आग लगने का पता चला तो बड़ी संख्या में लोग गुरुद्वारा साहिब पहुंच गए। गुरुद्वारा के ग्रंथी सुखविन्द्र सिंह एवं गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान अवतार सिंह ने बताया कि अग्निभेंट हुए पावन ग्रंथों को गोइंदवाल भेज दिया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!