सड़क हादसे में युवक की मौत, 2 घायल

Edited By swetha,Updated: 13 Dec, 2019 01:28 PM

young man died in accident

स्थानीय हनुमानगढ़ बाईपास पर बीती रात हुए सड़क हादसे में 1 युवक की मौत हो गई

अबोहर(भारद्वाज): स्थानीय हनुमानगढ़ बाईपास पर बीती रात हुए सड़क हादसे में 1 युवक की मौत हो गई जबकि उसके पिता व ताया गंभीर घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गंगानगर रैफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

जानकारी के अनुसार राजस्थान के केसरी सिंहपुरा निवासी इंद्रजीत बजाज, उसका भाई कृष्ण बजाज व कृष्ण का 15 वर्षीय बेटा रामजी गत रात्रि हनुमानगढ़ रोड स्थित 1 मैरिज पैलेस से वापस जा रहे थे कि जब उनका बाइक हनुमानगढ़ बाईपास पहुंचा तो अज्ञात ट्रक चालक ने उनको टक्कर मार दी, जिससे वे तीनों बुरी तरह से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां राम जी ने दम तोड़ दिया। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!