आर्थिक तंगी के चलते महिला ने की आत्महत्या

Edited By Sunita sarangal,Updated: 19 Feb, 2020 04:15 PM

woman commits suicide due to financial constraints

अबोहर-हनुमानगढ़ रोड पर बल्लुआना विधानसभा क्षेत्र के गांव खाटवां निवासी और पट्टी बिल्ला में शादीशुदा महिला ने अपने पति के ज्यादा शराब पीने और आर्थिक तंगी से परेशान होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

अबोहर(सुनील): अबोहर-हनुमानगढ़ रोड पर बल्लुआना विधानसभा क्षेत्र के गांव खाटवां निवासी और पट्टी बिल्ला में शादीशुदा महिला ने अपने पति के ज्यादा शराब पीने और आर्थिक तंगी से परेशान होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान ममता रानी (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। 

जानकारी के अनुसार ममता के पिता पप्पूराम ने बताया कि उन्होंने अपने बेटी की शादी करीब 12 साल पहले पट्टी बिल्ला निवासी सूरज मल से की थी। उन्होंने बताया कि सूरज मल जो कि ट्रक चलाता है और शराब पीने का आदी है, अपनी पत्नी को खर्चा नहीं देता था। शादी के बाद ममता के घर एक बेटी और दो बेटों ने जन्म लिया। उन्होंने बताया कि ममता पिछले कुछ समय से भारी आर्थिक परेशानी का सामना कर रही थी। जिसके कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। इसी परेशानी के चलते गत दोपहर उसने अपने घर में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। 

पप्पूराम ने बताया कि जब उसके दोहते ने ममता को फंदे पर लटकते देखा तो घटना का पता चला। उसका शोर सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हुए और इसकी सूचना खुईयां सरवर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रमुख परमजीत के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर गरीना और पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने ममता के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। इधर पुलिस ने ममता के पिता पप्पूराम और सूरज मल के बयानों पर 174 की कार्रवाई करने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!