नौजवान ने फंदा लेकर की जीवनलीला समाप्त

Edited By swetha,Updated: 14 Jun, 2019 10:23 AM

suicide case

फाजिल्का-फिरोजपुर रोड पर बने श्री गुरुद्वारा साहिब फत्तू सम्मू की टाहलियां के पास बने इंडियन ऑयल के पैट्रोल पम्प पर काम करते एक नौजवान ने मानसिक परेशानी के कारण अमरूद के पेड़ के साथ फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। अमनदीप सिंह (26) पुत्र...

जलालाबाद(निखंज):फाजिल्का-फिरोजपुर रोड पर बने श्री गुरुद्वारा साहिब फत्तू सम्मू की टाहलियां के पास बने इंडियन ऑयल के पैट्रोल पम्प पर काम करते एक नौजवान ने मानसिक परेशानी के कारण अमरूद के पेड़ के साथ फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। अमनदीप सिंह (26) पुत्र जोगिन्द्र सिंह निवासी अमृतसर, फाजिल्का-फिरोजपुर रोड पर बने पैट्रोल पम्प पर पिता की मौत के बाद पिछले 4 साल से काम कर रहा था। 

गत रात अमनदीप सिंह ने मानसिक परेशानी के कारण पैट्रोल पम्प के साथ चारदीवारी के अंदर लगे अमरूद के पेड़ के साथ फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। इस मामले के संबंध में थाना अमीर खास के ए.एस.आई भजन सिंह के साथ बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि अमनदीप सिंह बाबा बुड्ढा जी फिङ्क्षलग स्टेशन पर काम करता था जिसने गत रात मानसिक परेशानी के कारण आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मृतक की माता दर्शन कौर निवासी अमृतसर के बयान पर 174 तहत कार्यवाही करने के बाद पोस्टमार्टम करवा लाश वारिसों के हवाले कर दी है।  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!