रिलायंस पैट्रोल पम्प पर ठगी मारने वाला दूसरा आरोपी काबू

Edited By Vatika,Updated: 13 Sep, 2019 04:06 PM

second accused arrested for cheating on reliance petrol pump

थाना सदर पुलिस ने गांव आलमगढ़ के निकट हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री की समधिन व भाजपा नेत्री विजयलक्ष्मी भादू के रिलायंस पैट्रोल पम्प पर करोड़ों की ठगी मारने वाले सहायक मैनेजर के दूसरे साथी को भी गिरफ्तार कर लिया।

अबोहर: थाना सदर पुलिस ने गांव आलमगढ़ के निकट हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री की समधिन व भाजपा नेत्री विजयलक्ष्मी भादू के रिलायंस पैट्रोल पम्प पर करोड़ों की ठगी मारने वाले सहायक मैनेजर के दूसरे साथी को भी गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस ने आरोपी व पहले पकड़े गए सहायक मैनेजर को आज न्यायाधीश मेघा धारीवाल की अदालत में पेश किया, जहां योग्य न्यायाधीश ने दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।  जानकारी अनुसार थाना सदर पुलिस ने श्रीगंगानगर रोड स्थित आलमगढ़ के नजदीक विजय लक्ष्मी भादू के रिलायंस पैट्रोल पंप पर मैनेजर द्वारा लाखों रुपए के गबन करने के आरोप में मैनेजर विश्व मदान पुत्र हंसराज मदान हंसी पार्षद निवासी गली नं. 10 बड़ी पौड़ी को काबू किया था। मैनेजर ने अपने साथी के साथ मिलकर करोड़ों रुपए की ठगी मारी थी। पुलिस ने आज मैनेजर के दूसरे साथी विक्की उर्फ बच्ची पुत्र अशोक कुमार उर्फ लड्डू निवासी नई आबादी गली नंबर 9 को भी गिरफ्तार कर लिया है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!