सतलुज दरिया के पार आने-जाने के लिए दिए जाएंगे बेड़े : पिंकी

Edited By Vatika,Updated: 14 Sep, 2019 10:36 AM

parminder singh pinky firozpur

किसानों की काफी देर की मांग को पूरा करते हुए हलका शहरी के दरिया से सटे क्षेत्रों के लिए 7 बड़े बेड़े मुहैया करवाए जाएंगे जिसके लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 40 लाख रुपए की ग्रांट जारी की गई है।

फिरोजपुर (कुमार, मनदीप): किसानों की काफी देर की मांग को पूरा करते हुए हलका शहरी के दरिया से सटे क्षेत्रों के लिए 7 बड़े बेड़े मुहैया करवाए जाएंगे जिसके लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 40 लाख रुपए की ग्रांट जारी की गई है।

यह जानकारी विधायक फिरोजपुर शहरी परमिन्दर सिंह पिंकी ने आज बेड़े बनाए जाने के काम का निरीक्षण करते हुए दी। उन्होंने बताया कि किसानों को दरिया पार अपनी फसल देखने हेतु आने-जाने के लिए बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ता था जबकि अब बेड़े मिलने से उनको एक बड़ी सुविधा मिलेगी। विधायक परमिन्दर सिंह पिंकी ने बताया कि बाढ़ दौरान कुछ किसानों ने अपनी इस मुश्किल को रखा था जिसके चलते विधायक ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के पास इस मुश्किल के हल के लिए बेडिय़ों की मांग रखी जिसे पूरा कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने इस काम के लिए अपने रिलीफ फंड से 40 लाख रुपए जारी कर दिए हैं। 

पिंकी ने बताया कि बेड़े बनाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। जल्द यह काम मुकम्मल कर लिया जाएगा और ये बेड़े किसानों सौंप दिए जाएंगे। उन्होंनेे बताया कि कुल 7 बेड़े दिए जाएंगे जिनमें से 3 बेड़े 6 गुणा 22 और 4 बेड़ेे 12 गुणा 42 साइज के हैं। उन्होंने बताया कि ये बेड़े अलीके, बस्ती रामलाल, नेहाला लवेरा, गट्टीयां आदि को दिए जाएंगे। इस मौके बलवीर बाठ उप-चेयरमैन ब्लॉक समिति, गुरचरन सिंह नाहर जिला कांग्रेस प्रधान ऋषि शर्मा, राजिन्द्र छाबड़ा उप-चेयरमैन, सुखविन्दर सिंह अटारी, अवतार सिंह सरपंच, प्रिंस, सुखजीत सिंह गोगी प्यारेआना व दलजीत दुलचीके उपस्थित थे। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!