जलालाबाद हलके से सुखबीर की मालकी से गिरदावरी अब कांग्रेस पार्टी तोड़ेगी: जाखड़

Edited By Vaneet,Updated: 10 Oct, 2019 05:59 PM

jalalabad lightly sukbir maliki girdawari will now break congress party

कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार रमिंदर आंवला के पक्ष में बीती शाम शहर की पुरानी सब्जी मंडी नजदीक एक ...

जलालाबाद(सेतिया सुमित)- कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार रमिंदर आंवला के पक्ष में बीती शाम शहर की पुरानी सब्जी मंडी नजदीक एक चुनावी जलसा करवाया गया। इस चुनावी जलसे को संबोधन करने के लिए कांग्रेस के राज्य प्रधान सुनील जाखड़, कैबिनेट मंत्री बलबीर सिद्धू, सांसद मोहम्मद सदीक, पूर्व सांसद शेर सिंह घुबाया, राज बक्श कंबोज, जिला प्रधान रंजम कामरा, पूर्व मंत्री हंस राज जोसन, दर्शन लाल वाटस शहरी प्रधान, डॉ. बीडी कालड़ा, बिटू सेतिया, सतपाल फुटेला, लवली फुटेला, विक्की धवन तथा अन्य नेता मौजूद थे। 

इस मौके सुनील जाखड़ तथा कैबिनेट मंत्री बलबीर सिद्धू शामिल थे। इसके बाद भारी इक_ का संबोधन करते हुए सुनील कुमार जाखड़ ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल ने जलालाबाद हलके से अपनी मालकी तथा गिरदावरी बताकर लोकतंत्र को ललकारा है जिसका जवाब 21 अक्टूबर को हलके की जनता देगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह शहर तथा गांवों के लोग इक_े होकर विकास कार्यों को पहल देने के लिए कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार रमिंदर आंवला के पक्ष में आ गए है उससे साफ होता है कि जल्द ही जलालाबाद हलके से सुखबीर सिंह बादल की मालकी तथा गिरदावरी का किस्सा कांग्रेस पार्टी जरुर तोड़ेगी। उन्होंने लोगों को अपील की है कि वह हलके के विकास तथा तरक्की के लिए रमिंदर आंवला के पक्ष में वोट करें।

इस मौके संबोधन करते रमिंदर आंवला ने कहा कि डिप्टी सीएम होते हुए सुखबीर सिंह बादल ने गलियों नालियों को ही विकास बताकर लोगों से वोट हासिल किए हैं। उन्होंने कहा कि अगर लोगों के पास रोजगार नहीं तो फिर जनता खुशहाल कैसे हो सकती है। उन्होंने कहा कि विधायक बनने के बाद पहला कार्य इलाके के लिए बड़ी इंडस्ट्री देना होगा जहां पर 5-7 हजार व्यक्ति कार्य कर सके। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी के कारण ही नौजवान भटकता है तथा बेरोजगारी के हल के लिए बीती सरकार ने कोई प्रयास नहीं किया। उन्होंने कहा कि अगर बठिंडा एम्ज अस्पताल खुल सकता है तो फिर जलालाबाद की जनता क्या सुखबीर के लिए पराई थी जो इनको सहूलतों से दूर रखा गया। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश होगी की सरकार की तरफ से कोई इंडस्ट्रीज लगाई जाए या फिर सरकार असमर्थ रही तो वह खुद जरुर इंडस्ट्रीज लगवाएंगे।
 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!