कोरोना से 2 साल के बच्चे सहित 2 की मौत, इन क्षेत्रों से लोगों की रिपोर्ट आई Positive

Edited By Vatika,Updated: 16 Apr, 2021 05:33 PM

firozpur corona report

जिला फिरोजपुर में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है

 फ़िरोजपुर (कुमार): जिला फिरोजपुर में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है और आज जिला भर में इस वायरस से 2 वर्ष के बच्चे सहित 2  और लोगों की मौत हो गई है। जिससे जिला भर में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 183 तक पहुंच गया है। सिविल सर्जन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 वर्ष का यह बच्चा ब्लॉक फिरोजशाह का रहने वाला था और एक और 55 वर्षीय महिला की मौत हुई है जो ब्लॉक गुरूहरसहाय की रहने वाली थी ।आज 45 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि 53 संक्रमित ठीक हुए हैं ।

जिले भर में अब 574 संक्रमित है जिनका इलाज चल रहा है ।आज जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उनमें से ज्यादातर लोग फिरोजपुर छावनी के अलग-अलग एरिया के तथा शहर के एरिया टाहली मोहल्ला, गुरु रामदास नगर,  कुचा दिलसुख राय, तूड़ी बाजार, गजन सिंह कॉलोनी, अमृतसरी गेट, मॉडल टाउन ,गांधी नगर, बसंत विहार, शांति नगर, ईचछे वाला रोड ,माल रोड ,हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी ,बेदी कलोनी ,बाबा एनक्लेव, गांव हबीब वाला, गुरूहरसहाय ,जीरा गांव ढ़ंडीयां खुर्द और फततू वाला आदि के रहने वाले हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!