पराली की गांठों में लगी भयंकर आग, हुआ लाखों का नुकसान

Edited By Vatika,Updated: 12 Nov, 2026 03:43 PM

fire in firozpur

गांव दुतारावाली के पास बनाए गए धान की पराली के डंप में गत देर शाम को भयंकर आग लग ग

अबोहर : गांव दुतारावाली के पास बनाए गए धान की पराली के डंप में गत देर शाम को भयंकर आग लग गई। जिससे आसपास के लेागों में अफरा तफरी मच गई।

सूचना मिलने पर से फायर ब्रिगेड की गाडियां आग बुझाने के लिए पहुंची और बड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पा लिया गया। जब तक आग बुझी तब तक पराली मालक का लाखों का नुकसान हो गया था। जानकारी के अनुसार गांव दुतांरावाली निवासी युवराज सिंह ने अपने कुछ साथियों सहित गांव में ही खेत में पराली को एकत्र को एक बड़ा डंप बना रखा है।

गत देर शाम को अचानक इस पराली में आग सुलगने लगी देखते ही देखते आग ने भयंकर रुप ले लिया। इस बात का पता चलने पर उन्होनें अबोहर फायर बिग्रेड विभाग को सूचना दी, सूचना मिलने पर दमकल विभाग के निर्मल कुमार, सुरेंद्र कुमार, हैप्पी, वरियाम सिंह, व फायर ब्रिगेड के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और कई घंटों की मशक्त के बाद आग पर काबू पाया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!