जमीनी झगड़े दौरान बुजुर्ग की हत्या, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Edited By Mohit,Updated: 04 Aug, 2020 03:47 PM

elderly murder case

थाना सदर पुलिस ने एक 62 साल के व्यक्ति की हत्या के आरोप में तीन व्यक्तियों के खिलाफ................

फाजिल्का (नागपाल): थाना सदर पुलिस ने एक 62 साल के व्यक्ति की हत्या के आरोप में तीन व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को कर्ण कुमार वासी गांव हस्ता कलां ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि तीन अगस्त को वह और उसके दादा जीत सिंह खेत गए थे तथा जमीन के झगड़े को लेकर राकेश सिंह, जीतो बाई व एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके दादा को गालियां निकालनी शुरू कर दी और उसके साथ झगड़ा करने लगे। जिस कारण उसके दादा नीचे गिर गए तथा डाक्टर को बुलाने पर डाक्टर ने उसके दादा को मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ धारा 304, 34 के अधीन मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!