जहरीली दवा देकर व्यक्ति को मारने के आरोप, पति-पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 10 Jul, 2024 06:22 PM

case filed against husband and wife

गांव चक गुलाम रसूल (चक वैरोके) में एक व्यक्ति को जहरीली दवा देकर मारने के आरोप में थाना वैरोके की पुलिस द्वारा एक महिला सहित 2 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

जलालाबाद : गांव चक गुलाम रसूल (चक वैरोके) में एक व्यक्ति को जहरीली दवा देकर मारने के आरोप में थाना वैरोके की पुलिस द्वारा एक महिला सहित 2 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

जांच अधिकारी एस.आई. अमरजीत कौर ने बताया कि मुद्दई लवप्रीत शर्मा पुत्र ओम प्रकाश निवासी चक कबर वाला द्वारा पुलिस को बयान दर्ज करवाए गए हैं कि 8-7-2024 को दोपहर करीब 2.30 बजे उसके पिता ओम प्रकाश को सुमित कुमार पुत्र विनोद कुमार और उसकी पत्नी पूजा रानी निवासी चक गुलाम रसूल वाला उर्फ ​​वैरोके को जहरीली दवा देकर मारा है।   

इस पर थाना वैरोके में मुद्दई लवप्रीत शर्मा के बयानों के आधार पर सुमित कुमार पुत्र विनोद कुमार और पूजा रानी पत्नी सुमित कुमार निवासी चक गुलाम रसूलवाला (वैरोके) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!