भारत-पाक बाॅर्डर पर BSF ने बरामद की 3 किलो हैरोइन

Edited By Vatika,Updated: 24 Mar, 2020 01:32 PM

bsf recovered 3 kg of heroin at indo pak border

बी.एस.एफ. ने भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय बाॅर्डर पर 3 किलो हैरोइन बरामद की है जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 15 करोड़ रुपए बताई जाती है।

फिरोजपुर/गुरुहरसहाय, (कुमार/आवला): बी.एस.एफ. ने भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय बाॅर्डर पर 3 किलो हैरोइन बरामद की है जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 15 करोड़ रुपए बताई जाती है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार फिरोजपुर भारत-पाक बाॅर्डर की बी.ओ.पी. गजनी वाला पर तैनात बी.एस.एफ. की 124 बटालियन के जवानों ने गत रात्रि बाॅर्डर पर संदिगध गतिविधियां देखीं और पाकिस्तान की ओर से फैंसिंग की ओर बढ़ रहे पाक तस्करों को ललकारा।

बी.एस.एफ. के सूत्रों अनुसार सुबह जब बी.एस.एफ. ने उक्त एरिया में सर्च ऑप्रेशन चलाया तो वहां से जवानों को 3 किलो हैरोइन के पैकेट बरामद हुए। जिक्र योग्य है कि उक्त एरिया में बी.एस.एफ. की 124 बटालियन के जवानों का सर्च आॅप्रेशन जारी है और वहां से और हैरोइन बरामद होने की संभावना है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!