सीमेंट व्यापारी ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत

Edited By Mohit,Updated: 20 Oct, 2020 04:36 PM

boy suicide case

गत रात्रि अबोहर-मलोट मार्ग पर स्थित एक सीमेंट व्यापारी व नानक नगरी निवासी एक युवक...............

अबोहर (सुनील भारद्वाज): गत रात्रि अबोहर-मलोट मार्ग पर स्थित एक सीमेंट व्यापारी व नानक नगरी निवासी एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया जिसे इलाज के लिए श्रीगंगानगर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां गत रात्रि उसकी मौत हो गई, पुलिस ने मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाते हुए परिजनों के बयानों पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 वर्षीय गौरव अनेजा पुत्र वेद प्रकाश अनेजा ने गत रात्रि संदिग्ध कारणों के चलते किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। जिसकी हालत बिगडने पर उसके परिजन उसे सरकारी अस्पताल लाए जहां से उसे रैफर कर दिया गया। परिजन उसे श्रीगंगानगर के निजी अस्पताल में ले गए। जहां गत रात्रि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आज नगर थाना नं 1 की पुलिस ने मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम हेतू रखवाया। सहायक सब-इंस्पेक्टर लालचंद ने मृतक के पिता वेद प्रकाश के बयान पर 174 की कार्रवाई की है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!