बस्ती टैंकांवाली में बनाए गए अंडरब्रिज में भरा 3 फुट पानी, बैरीकेड्स लगाकर रोका

Edited By Vatika,Updated: 17 Jul, 2019 11:16 AM

barricades stopped

रेल विभाग द्वारा 10 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया बस्ती टैंकांवाली का अंडरब्रिज आज पहली बारिश में ही डूब गया जिसमें करीब 3 फुट पानी भर गया जिसमें कारें डूब गईं

फिरोजपुर(कुमार, मल्होत्रा): रेल विभाग द्वारा 10 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया बस्ती टैंकांवाली का अंडरब्रिज आज पहली बारिश में ही डूब गया जिसमें करीब 3 फुट पानी भर गया जिसमें कारें डूब गईं। तेज बारिश में  जैसे-जैसे पानी भरता गया तो इस रास्ते से आते-जाते लोग व मोटरसाइकिल तथा स्कूटर चालक पानी में फंस गए। 

आखिरकार तेजी से पानी भरता देख प्रशासन को बैरीकेड्स लगाकर दोनों साइडों से इस रास्ते को बंद करना पड़ा। सोशल मीडिया पर लोगों ने पानी से भरे इस पुल की फोटो डाल रेल विभाग के अंडरब्रिज बनाने वाले इंजीनियरों की काबिलियत पर कई तरह के सवाल उठाते हुए मजाक उड़ाया। कई लोगों ने लिखा कि फिरोजपुर की यह बदकिस्मती है जिसे ऐसे इंजीनियर व अधिकारी मिले हैं। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!