शहर में ट्रैफिक समस्या का बुरा हाल, राहगीर परेशान

Edited By Kalash,Updated: 22 Mar, 2023 11:34 AM

bad condition of traffic in the city

शहर में ट्रैफिक समस्याओं का बहुत बुरा हाल है और प्रशासन इस समस्या से बेखबर है

गुरुहरसहाय : शहर में ट्रैफिक समस्याओं का बहुत बुरा हाल है और प्रशासन इस समस्या से बेखबर है। बाजारों के दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे कई-कई फुट तक सामान रखा हुआ है। इसके चलते ट्रैफिक की समस्या पैदा हो रही है। अवैध कब्जों के कारण शहर की मुक्तसर रोड व मैन बाजार में लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।

यहां बताने योग्य है कि मेन बाजार और मुक्तसर रोड पर इतना अधिक ट्रैफिक रहता है कि अक्सर यहां वाहन चालकों की आपस में तू-तू, मैं-मैं हो जाती है, जोकि कई बार गाली-गलौच तक पहुंच जाती है। लोगों के अनुसार एक तो दुकानदारों ने सामान बाहर रखकर जगह पर अवैध कब्जे किए हुए है और दूसरा कई बार सामान उतारने के लिए कई घंटों तक दुकानों के बाहर वाहन खड़े कर दिए जाते है। इसके चलते बाजारों में ट्रैफिक की समस्या पैदा हो जाती है और आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इन बाजारों में पक्के तौर पर ट्रैफिक अधिकारी लगाए जाएं, ताकि शहर में ट्रैफिक को कंट्रोल किया जा सके। उन्होंने कहा कि बाजारों में बड़े वाहनों की एंट्री बंद की जाए और साथ ही जिन दुकानदारों ने कई-कई फुट तक दुकानों के बाहर सामान रखकर कब्जे किए हुए है, को हटवाया जाए, ताकि ट्रैफिक समस्या हल हो सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!