फिरोजपुर: सड़क हादसे में ASI की मौत

Edited By Vaneet,Updated: 01 Jun, 2020 04:25 PM

asi died in a road accident in ferozepur

पुलिस हेडक्वार्टर फिरोजपुर में डी.एस.पी. रीडर के पद पर सेवाएं दे रहे ए.एस.आई. बलविंद्र सिंह की ...

फिरोजपुर: पुलिस हेडक्वार्टर फिरोजपुर में डी.एस.पी. रीडर के पद पर सेवाएं दे रहे ए.एस.आई. बलविंद्र सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। पता चला है कि डी.एस.पी करनशेर सिंह के कार्यलय में बतौर रीडर सेवाएं प्रदान कर रहे बलबीर सिंह शनिवार रात जब ड्यूटी खत्म कर अपने घर गांव नारंग के सयाल की ओर लौट रहे थे तो आर्मी एरिया में विपरीत दिशा से आ रही गाड़ी की तेज लाइटों के कारण वह गाड़ी से संतुलन खो बैठे और उनकी गाड़ी एक चौक से जा टकराई।

road accident  ferozepur  asi balwinder singh
थाना कैंट के ए.एस.आई बलबीर सिंह ने बताया कि घायल अवस्था में बलविंद्र सिंह को आर्मी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत करार दे दिया। पता चला है कि कुछ समय पहले बलविंद्र सिंह के पंजाब पुलिस में कार्यरत कर्मचारी भाई की भी मौत हो गई थी। बलविंद्र सिंह अपने पीछे पत्नी व दो बेटे छोड़ गए हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!