105 ग्राम हैरोइन सहित 4 गिरफ्तार

Edited By Vatika,Updated: 12 Feb, 2019 03:31 PM

4 arrested

आई.जी. फिरोजपुर रेंज मुखविंद्र सिंह छीना के दिशा-निर्देशानुसार नशे के खिलाफ अभियान चलाते स्पैशल टास्क फोर्स फिरोजपुर ने गश्त व चैकिंग के दौरान अलग-अलग जगहों से 4 आरोपियों को 105 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत...

फिरोजपुर(कुमार): आई.जी. फिरोजपुर रेंज मुखविंद्र सिंह छीना के दिशा-निर्देशानुसार नशे के खिलाफ अभियान चलाते स्पैशल टास्क फोर्स फिरोजपुर ने गश्त व चैकिंग के दौरान अलग-अलग जगहों से 4 आरोपियों को 105 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 50 लाख रुपए से अधिक है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार एस.टी.एफ., फिरोजपुर रेंज के ए.एस.आई. गुरलाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने दलजीत सिंह उर्फ धुक्कर और जसविंद्र पुत्र काला सिंह को 58 ग्राम हैरोइन सहित किल्ले वाला चौक फिरोजपुर से गिरफ्तार किया है जिसके खिलाफ थाना सदर फिरोजपुर में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज किया गया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एस.एस.पी. फिरोजपुर के दिशा-निर्देशों के अनुसार एस.टी.एफ. फिरोजपुर रेंज ने ए.एस.आई. महेश सिंह के नेतृत्व में गांव शेर खां के एरिया में पैट्रोङ्क्षलग व चैकिंग के दौरान वरिंद्र सिंह उर्फ विद्दी और साहिब उर्फ सोनी को 47 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है, जिनके खिलाफ थाना कुलगढ़ी में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!