कनाडा में पढऩे गए युवक की मौत, 2 घायल

Edited By Vatika,Updated: 06 Dec, 2019 10:21 AM

2 man died

यहां से कनाडा पढऩे गए नौजवान आज सुबह भारतीय समय अनुसार 7 बजे कोकिला हाईवे पर खराब मौसम के चलते हादसे का शिकार हो गए।

मक्खू (वाही): यहां से कनाडा पढऩे गए नौजवान आज सुबह भारतीय समय अनुसार 7 बजे कोकिला हाईवे पर खराब मौसम के चलते हादसे का शिकार हो गए। जानकारी अनुसार इस हादसे में 1 नौजवान अर्शित कटारिया की मौके पर ही मौत हो गई जोकि कार चला रहा था व साथ बैठा साहिल खुराना गंभीर रूप से घायल हो गया। '

PunjabKesari

जबकि पिछली सीट पर बैठा एक अन्य नौजवान भी घायल हो गया जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। अर्शित कटारिया और साहिल खुराना कनाडा के सरी में रह रहे थे। मृतक अॢशत कटारिया पुत्र स्व. मनोज कटारिया, पूर्व विधायक नरेश कटारिया के चचेरे भाई का पौत्रा था और उसके पिता व चाचा की पहले ही मौत हो चुकी है। अर्शित अकेला ही परिवार का सहारा था। सी.बी.सी. न्यूज कनाडा अनुसार हादसा खराब मौसम व सड़क पर जमी बर्फ के कारण हुआ और कार ट्रक के पीछे जा टकराई और कुछ अन्य कारें भी पीछे से अर्शित की कार से टकरा गईं। घटनास्थल पर पहुंचीं एयर और सड़क एम्बुलैंस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बता दें कि मृतक अर्शित की मां किरण कटारिया भी सरी में है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!