अमेरिका से आए लड़के पर हुए हमले के मामले में बड़ा खुलासा

Edited By Kalash,Updated: 09 Jul, 2024 05:49 PM

revelation in the case of attack on a boy who came from america

कुछ दिन पहले फरीदकोट की डोगर बस्ती में अपने ननिहाल आए एन.आर.आई. युवक पर कुछ लड़कों द्वारा तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला किया गया था।

फरीदकोट : कुछ दिन पहले फरीदकोट की डोगर बस्ती में अपने ननिहाल आए एन.आर.आई. युवक पर कुछ लड़कों द्वारा तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला किया गया था। इस हमले में एन.आर.आई. युवक के काफी चोटें लगी थी, जिसे इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। परिजनों की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई थी और नजदीकी घर के एक सी.सी.टी.वी. फुटेज में इन हमलावरों की वीडियो रिकॉर्डिंग भी मिली थी जिसके बाद जांच के दौरान 4 युवक जो गुरदासपुर और बटाला के रहने वाले थे को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि इस मामले में एन.आर.आई. परिवार द्वारा मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया।      

दूसरी ओर इस संबंध में पुलिस ने खुलासे करते हुए बताया कि अमेरिका में रहने वाला एक युवक जो भारत आया था और फरीदकोट ननिहाल मिलने आया था। 5 जुलाई को एन.आर.आई. लड़का अपने नाना-नानी के साथ धार्मिक स्थलों की यात्रा कर वापिस आया तो सुबह करीब 5 बजे उस पर कुछ युवकों द्वारा तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया गया। इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो सामने आया कि उक्त एन.आर.आई. लड़के की मां का अमेरिका में गैस स्टेशन है, जहां बने स्टोर पर अमन नामक एक पंजाबी युवक काम करता था। उसे चोरी करते हुए पाए जाने के बाद स्टोर से निकाल दिया गया था।

इस अपमान का बदला लेने के लिए उसके द्वारा पंजाब बैठे अपने साथियों पर हमला करवाया गया और अपने साथियों को इस लिए कुछ पैसे भी विदेश भेजे गए। उन्होंने बताया कि इन हमलावरों द्वारा एक दिन पहले रेकी भी की गई थी। हमलावर सोशल मीडिया के जरिए भी उसकी लोकेशन ट्रेस करते रहे जिसके बाद उनके द्वारा हमला किया गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के दौरान चार  हमलावरों की पहचान हुई है, जो गुरदासपुर और बटाला के रहने वाले हैं। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।   

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!