भारी मात्रा में हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 02 Oct, 2025 05:18 PM

one arrest with heroine

थाना सदर मुक्तसर पुलिस ने एक तस्कर को 1 किलो 100 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।

श्री मुक्तसर साहिब (तनेजा, खुराना): थाना सदर मुक्तसर पुलिस ने एक तस्कर को 1 किलो 100 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए थानेदार जगसीर सिंह ने बताया कि जब पुलिस पार्टी साथी कर्मचारियों के साथ नाकाबंदी के संबंध में तिकोनी फिरोजपुर रोड गांव बुढा गुज्जर के पास मौजूद थे तो सामने एक बाइक सवार आता दिखाई दिया जिसे पुलिस पार्टी ने रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गया और पीछे मुड़ने लगा जिसे काबू करके उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम जज सिंह उर्फ संदीप सिंह सीपा वासी गांव तिरपालके जिला फाजिल्का बताया।

पुलिस को उसके पास कोई नशीली वस्तु होने का संदेह हुआ जिस पर पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में बाइक सवार की तलाशी गई तो उसके पास से 1 किलो 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने उक्त व्यक्ति जज सिंह उर्फ संदीप सिंह उर्फ सीपा वासी तिरपालके जिला फाजिल्का के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!