43 किलो गांजे सहित मां-बेटा गिरफ्तार

Edited By Mohit,Updated: 04 Jul, 2020 05:38 PM

mother son arrested with drugs

मुक्तसर पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में मां-बेटे को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से..............

मुक्तसरः मुक्तसर पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में मां-बेटे को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 43 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। थाना प्रभारी सुखचैन कौर ने आज यहां यह जानकारी देते हुये बताया कि गश्त दौरान जब पुलिस पार्टी अबोहर रोड मुक्तसर मौजूद थी तो इसी दौरान उसने एक महिला और लड़के को शक के आधार पर रोका और जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 43 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। दोनों को मादक पदार्थ निरोधक कानून के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की शिनाख्त सानवी और बेटे आशू के रूप में की गई है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!