बैंक की लाईन से ओंझल हुई 7 वर्षीय लड़की पर चढ़ी कार, मौत

Edited By Mohit,Updated: 03 Apr, 2020 02:48 PM

girl car death road accident

आज सुबह गांव भुल्लर में बैंक ऑफ इंडिया जो कि श्री मुक्तसर साहिब-बठिंडा को जाने वाली मुख्य सडक पर है के सामने........

श्री मुक्तसर साहिब (तनेजा, खुराना): आज सुबह गांव भुल्लर में बैंक ऑफ इंडिया जो कि श्री मुक्तसर साहिब-बठिंडा को जाने वाली मुख्य सडक पर है के सामने एक दर्दनाक सडक हादसा हो गया जिस के दौरान एक 7 वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार गुरजोत कौर पुत्री जगसीर सिंह निवासी गांव संगूधौन अपनी परिवारिक सदस्यों के साथ उक्त बैंक में आई थी। बैंक के आगे लोगों की भीड काफी थी व इसी दौरान बच्ची लाईन से कहीं ओंझल हो गई व सडक पर चली गई। इसी दौरान गांव दोदा की ओर से आ रही एक सविफट कार पीबी30जी 4909 ने बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयानक था कि बच्ची की जगह पर ही मौत हो गई। मौके पर पुलिस को बुलाया गया व पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है। पता लगा है कि उक्त लडकी गांव उदेकरन के अकाल सहाए स्कूल की छात्रा थी।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!