महिला का पर्स छीनकर बाइक सवार फरार

Edited By Kalash,Updated: 05 Dec, 2021 04:48 PM

bike rider absconding after snatching woman s purse

कोटकपूरा रोड पर बीती शाम को मोटरसाइकिल सवार अपने बच्चों के साथ ई-रिक्शा पर जा रही महिला का पर्स छीनकर फरार हो गया। कच्चा थांदेवाला रोड स्थित कालीनी की अनामिका पत्नी संदीप ग्रोवर ने पुलिस को दो शिकायत में बताया कि.............

श्री मुक्तसर साहिब (तनेजा, खुराना): कोटकपूरा रोड पर बीती शाम को मोटरसाइकिल सवार अपने बच्चों के साथ ई-रिक्शा पर जा रही महिला का पर्स छीनकर फरार हो गया। कच्चा थांदेवाला रोड स्थित कालीनी की अनामिका पत्नी संदीप ग्रोवर ने पुलिस को दो शिकायत में बताया कि वह अपने बेटे बेटी के साथ बस से चंडीगढ़ से मुक्तसर लौटी थी। वह बस से उतरने के बाद ई-रिक्शा में अपने बच्चों सहित घर की ओर जा रही थी। ई-रिक्शा अभी करीब 200 मीटर दूरी पर ही शहर की तरफ पहुंची थी कि पीछे से बाइक पर एक नौजवान आया और उसका पर्स छीनकर फरार हो गया। पर्स में 15 तोले वजन के जेवरात, एक टैब, 3 मोबाइल, ए.टी.एम. कार्ड, आधार कार्ड, 1500 रुपए नकदी व बेटा बेटी के जरूरी डॉक्यूमेंट थे। थाना सिटी के प्रभारी मोहन ने कहा कि मामला दर्ज करके आरोपी इक सवार की तलाश शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!