गांव वडिंग़ के 12 परिवारों ने थामा AAP का दामन

Edited By Vatika,Updated: 26 Feb, 2020 12:10 PM

हलका श्री मुक्तसर साहिब के गांव वड़िंग़ के 12 परिवारों को राजविंदर सिंह गोलू, शमशेर सिंह वड़िंग़ व जगमोहर सिंह की

श्री मुक्तसर साहिब (तनेजा,खुराना): हलका श्री मुक्तसर साहिब के गांव वड़िंग़ के 12 परिवारों को राजविंदर सिंह गोलू, शमशेर सिंह वड़िंग़ व जगमोहर सिंह की अध्यक्षता में आम आदमी पार्टी के हलका प्रधान जगदीप सिंह काका बराड़ द्वारा पार्टी में शामिल किया गया। इस मौके पर पार्टी में भव्य स्वागत करते हुए आम आदमी पार्टी के हलका प्रधान जगदीप सिंह काका बराड़ ने कहा कि रिवायती पार्टियों ने पंजाब का बेड़ागर्क करके रख दिया है।

पिछले लंबे समय से अकाली दल-कांग्रेस राज्य को लूट रहे हैं तथा लोग यहां सुविधाएं न मिलने से दुखी होकर पंजाब से बाहर जा रहे हैं जोकि बेहद चिंता का विषय है। काका बराड़ ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा दिल्ली की जनता को विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं जिस कारण दूसरी बार आप सरकार दिल्ली में बनी है। उन्होंने कहा कि जब से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है तब से पंजाब में लोगों का रुझान आप की ओर बढ़ है। 

इस मौके पर शामिल हुए परिवार भजन सिंह, मलकीत सिंह, प्रितपाल सिंह, मघ्घर सिंह, गोरा सिंह, जगसीर सिंह, मेजर सिंह, जगतार सिंह, मनजिंदर सिंह आदि ने हलका प्रधान काका बराड़ को विश्वास दिलाया कि वे पार्टी की अ‘छी सोच व नीयत के कारण पार्टी के साथ जुड़े हैं तथा पार्टी जहां भी उनकी ड्यूटी लगाएगी वे तनदेही से निभाएंगे। इस अवसर पर जसविंदर सिंह राजू सराएनागा, गोपाल सिंह, विजय कुमार, अमन मस्ताना, अमृतपाल सिंह, जगमोहन सिंह, रेशम सिंह आदि बड़ी संख्या में आन वर्कर उपस्थित थे। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!