युवक पर हमला करके लूटे 10 हजार

Edited By Vatika,Updated: 24 Feb, 2020 12:25 PM

robbery in bathinda

गत रात्रि कन्हैया चौक में कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक युवक पर हमला कर दिया।

बठिंडा (परमिंद्र): गत रात्रि कन्हैया चौक में कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक युवक पर हमला कर दिया। बाद में वे 10 हजार रुपए की नकदी छीनकर फरार हो गए। घायल युवक को सहारा जनसेवा के वर्करों ने सिविल अस्पताल में पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार गत रात्रि रोहित कुमार (25) निवासी बल्ला राम नगर को कुछ अज्ञात लोगों ने भाई कन्हैया चौक में घेर लिया। उक्त लोगों ने युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया । हमलावर उसकी जेब में से 10 हजार रुपए निकालकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सहारा जनसेवा के वर्करों ने उसे अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। एक अन्य हादसे में राजवीर सिंह निवासी बसंत विहार एक दीवार से टकराकर जख्मी हो गया जिसे भी संस्था के सदस्यों ने सिविल अस्पताल में पहुंचाया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!