6 ग्राम हैरोइन व शराब सहित 3 काबू

Edited By swetha,Updated: 28 Oct, 2018 09:26 AM

police arrest 3 with drugs

पुलिस ने विभिन्न जगह से 6 ग्राम हैरोइन व अवैध शराब सहित 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार बस अड्डा पुलिस द्वारा बस स्टैंड में चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान रमनदीप सिंह निवासी मॉडल टाऊन से 6 ग्राम हैरोइन बरामद हुई, जिसे तुरंत...

बठिंडा (विजय): पुलिस ने विभिन्न जगह से 6 ग्राम हैरोइन व अवैध शराब सहित 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार बस अड्डा पुलिस द्वारा बस स्टैंड में चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान रमनदीप सिंह निवासी मॉडल टाऊन से 6 ग्राम हैरोइन बरामद हुई, जिसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। 

चौकी इंचार्ज जसकरन सिंह ने बताया कि रमनदीप को 3000 रुपए की जरूरत थी, जिसके चलते उसने बलविंद्र सिंह निवासी मॉडल टाऊन से उधार पैसे मांगे। बलविंद्र सिंह ने रमनदीप सिंह को हैरोइन का पैकेट देकर किसी अन्य जगह पहुंचाने के लिए कहा। इसके बदले उसे 3000 रुपए दिए जाने थे, जबकि पैकेट देकर 12000 रुपए लेकर आने थे परन्तु रमनदीप सिंह को रास्ते में ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 
दूसरी तरफ थाना बालियांवाली पुलिस ने गांव मंडी कलां में छापामारी कर काका सिंह को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 21 बोतलें अवैध हरियाणा शराब बरामद हुई। पुलिस ने उक्त के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।इसी तरह थाना कोटफत्ता पुलिस ने सुरिंद्र सिंह निवासी कोटभारा को 17 बोतलें अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया, जिसके खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!