डॉलर को पीछे छोड़कर मजबूत हुआ प्याज,भाव पहुंचा 120 के पार

Edited By Vatika,Updated: 04 Dec, 2019 12:16 PM

onion price hike

प्याज की कीमतों ने एक बार फिर सभी मध्य वर्ग को रुला दिया है। इसके बावजूद भी आने वाले समय में प्याज की कीमतों में गिरावट के कोई आसार नहीं दिख रहे।

बठिंडा (आजाद): प्याज की कीमतों ने एक बार फिर सभी मध्य वर्ग को रुला दिया है। इसके बावजूद भी आने वाले समय में प्याज की कीमतों में गिरावट के कोई आसार नहीं दिख रहे। प्याज के दाम में उछाल का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कुछ ही हफ्तों में इसने डाॅलर को भी पीछे छोड़ दिया है।

आज के दिन एक डॉलर की वैल्यू 78 रुपए के बराबर है लेकिन बठिंडा के सब्जी मंडी में प्याज की कीमत 120 रुपए को भी पार कर गई है। इतना ही नहीं रेहड़ी और ठेले पर सब्जी बेचने वालों के पास तो प्याज की कीमत 130 रुपए के आंकड़े भी पार कर चुकी है, वहीं प्याज अब थोक विक्रेताओं के पास 95 से 110 रुपए बिक रहा है।कारोबारियों का कहना है कि थोक मंडी में 95 से 110 रुपए बिकने वाला प्याज खुदरा में 120 रुपए से ज्यादा कीमत पर बिक रहा है। आने वाले कुछ दिनों में प्याज के दाम और बढ़ने से इंकार नहीं किया जा सकता है। सब्जी मंडी के थोक विक्रेताओं का कहना है कि यहां पर प्याज राजस्थान के अलवर की मंंडी से आ रहा है। यह देश की इकलौती मंडी है जो पूरे देश में इस वक्त प्याज की सप्लाई कर रही है, जिससे पूर्ति नहीं हो पा रही है।

दूसरा महाराष्ट्र से काफी प्याज आते थे लेकिन वहां से प्याज आना अब बंद हो गया है। ऐसे में प्याज के दाम लगातार आसमान छूते जा रहे हैं तथा आने वाले दिनों में और बढे़ंगे।प्याज विक्रेताओं का कहना है कि रोजाना 2-3 बोरी प्याज के बिक जाते थे, लेकिन अब मुश्किल से एक बोरी भी नहीं बिक पाता है। ग्राहक भी पहले की तरह प्याज नहीं खरीद रहा है। इस तरह देखा जाए तो प्याज की लगातार बढ़ रही कीमत लोगों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रही है।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!