घरेलू विवाद के चलते की भाभी की हत्या

Edited By Vatika,Updated: 03 Dec, 2019 12:28 PM

murder in bathinda

छावनी में देवर और जेठ ने मिलकर अपनी ही भाभी की हत्या कर दी। आरोपियों की पहचान शाम और राम के तौर पर हुई है। आरोपी अभी सेना पुलिस की गिरफ्त में है।

बठिंडाः छावनी में देवर और जेठ ने मिलकर अपनी ही भाभी की हत्या कर दी। आरोपियों की पहचान शाम और राम के तौर पर हुई है। आरोपी अभी सेना पुलिस की गिरफ्त में है। हत्या का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है। मृतका की पहचान रजनी के तौर पर हुई है।

जानकारी के अनुसार बठिंडा कैंट में हवलदार के तौर पर तैनात फौजी गोपाल चंद अपनी पत्नी रजनी और 2 बच्चों के साथ कुछ समय से रह रहा था। गोपाल चंद की पत्नी रजनी की उसके देव और जेठ जो दोनों ही फौज में हैं, से बनती नहीं थी। पता चला है कि रजनी अपने पति को अपने भाइयों से बोलने से रोकती थी। इस बात को लेकर दोनों पति-पत्नी में झगड़ा होता था। गोपाल चंद 1 दिसंबर रात की ड्यूटी करने के लिए गया और घर का बाहर का दरवाजा खुला छोड़ दिया।

सुबह 4 बजे के करीब उसके दोनों भाई शाम और राम जो एम.पी. से आए और सुबह क्वार्टर में दाखिल होकर उन्होंने रजनी की करंट लगाकर और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इस दौरान रजनी के 2 बच्चे रोने लगे तो उनकी आवाज सुनकर आसपास के क्वार्टरों में रह रहे सैनिकों के परिवारों ने दोनों आरोपिय़ों को काबू कर लिया और मिलिट्री पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले की फौजी पति की भी भूमिका शक के दायरे में है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को अरैस्ट करने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!