चोरी के 5 मोटरसाइकिलों सहित एक गिरफ्तार, केस दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 29 Nov, 2025 05:54 PM

motorcycle thief arrest

चोरी के 5 मोटरसाइकिलों सहित गिरफ्तार किया।

बठिंडा (विजय): दोपहिया वाहन चोरी करने वाले आरोपी को थाना कैनाल कालोनी पुलिस ने चोरी के 5 मोटरसाइकिलों सहित गिरफ्तार किया। ए.एस.आई. गुरमीत सिंह को सूचना मिली थी कि आरोपी सागर निवासी बठिंडा मोटरसाइकिल चोरी करने का आदी है।

पुलिस ने सूचना के आधार पर नरूआणा रोड पर नाकाबंदी कर आरोपी को एक मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के 4 अन्य मोटरसाइकिल बरामद किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, जिसमें चोरी के अन्य वाहनों की बरामदगी भी हो सकती है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!