कॉटन फैक्टरी में आग लगने से लाखों का नुक्सान

Edited By Vatika,Updated: 27 Feb, 2020 10:24 AM

millions lost due to fire in cotton factory

स्थानीय मंडी स्थित दीवान चंद ट्रेड कॉटन फैक्टरी में ऐलीवैंटर में हुए स्पार्क से कपास को आग लगने से लाखों का नुक्सान हो गया।

संगत मंडी (मनजीत): स्थानीय मंडी स्थित दीवान चंद ट्रेड कॉटन फैक्टरी में ऐलीवैंटर में हुए स्पार्क से कपास को आग लगने से लाखों का नुक्सान हो गया। आग लगने की सूचना मिलते मंडी वासियों ने बड़ी गिनती में पहुंचकर आग पर काबू पाया। मंडी में फायर ब्रिगेड न होने कारण लोगों में भारी रोष पाया गया। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते फायर ब्रिगेड पहुंच जाती तो काफी हद तक नुक्सान कम होना था।

जानकारी अनुसार सुबह समय ऐलीवैंटर मशीन में स्पार्क कारण अचानक कपास को आग लग गई। जब तक फैक्टरी में मौजूद मजदूर कुछ समझ पाते तब तक आग भयानक रूप धारन कर चुकी थी।शैलर एसो. ब्लाक संगत के अध्यक्ष सुशील कुमार गोल्डी ने बताया कि ऐलीवैंटर की स्पार्क कारण कपास को आग लगी। उन्होंने कहा कि मंडी वासियों व फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने पहुंचकर आग पर काबू डाला। उन्होंने कहा कि संगत मंडी में फायर ब्रिगेड का कोई इंतजाम नहीं है। फायर ब्रिगेड जब तक बठिंडा से आती उस समय तक बड़ा नुक्सान हो जाता है। उन्होंने कहा कि संगत मंडी के अलावा गुरूसर सैणेवाला में बड़ी-बड़ी फैक्टरियां/ मिल्स हैं, परन्तु वहीं फायर ब्रिगेड का कोई इंतजाम नहीं है।

पंजाब केसरी ने पहले ही प्रशासन को किया था चौक्स
पंजाब केसरी द्वारा संगत मंडी में फायर ब्रिगेड न होने कारण पहले बडे़ नुक्सान की आशंका जताई थी, क्योंकि वहां बडे़-बडे़ उद्योग व फैक्टरियां होने के बावजूद फायर ब्रिगेड न होना समझ से दूर की बात है। प्रशासन द्वारा पंजाब केसरी द्वारा उठाए मुद्दे पर कोई गौर नहीं किया गया। अगर प्रशासन द्वारा समय रहते फायर ब्रिगेड मंडी को दी जाती तो नुक्सान बहुत कम होना था।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!