ससुराल घर में विवाहिता ने फंदा लगाकर की जीवन लीला समाप्त

Edited By Mohit,Updated: 22 Oct, 2019 06:03 PM

married woman commited suicide

गांव कल्लों में एक विवाहिता की तरफ से फंदा लगाकर की आत्महत्या के संबंध में............

मानसा (मित्तल): गांव कल्लों में एक विवाहिता की तरफ से फंदा लगाकर की आत्महत्या के संबंध में थाना सदर मानसा की पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर उसके पति समेत चार व्यक्तियों के खिलाफ मरने के लिए मजबूर करने के दोष में मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार किरना देवी निवासी गांव अतला का विवाह करीब 22 साल पहले गांव कल्लो निवासी राज कुमार के साथ हुआ था। घरेलू क्लेश के चलते उसने अपने ससुराल घर ही फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। 

इस संबंधी मृतका के भाई जगदीप कुमार निवासी अतला खुर्द ने पुलिस के पास शिकायत की कि उसकी बहन किरना देवी को उसका पति और अन्य पारिवारिक मैंबर तंग-परेशान करते आ रहे थे, जिसके कारण उसने खुद को फंदा लगा अपनी जान दे दी। इन बयानों के आधार पर थाना सदर मानसा की पुलिस ने मृतका के पति राज कुमार, जेठ जसकरन राम, जेठानी बलजीत कौर व सास सुरजीत कौर के विरुद्ध मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!