नशे की ओवरडोज से लड़की की हालत बिगड़ी

Edited By Vatika,Updated: 04 Jun, 2019 12:21 PM

girl s condition worsened due to addiction overdose

सरकार के लाख यत्न करने के बावजूद भी नशे का सिलसिला बंद होने का नाम नहीं ले रहा जबकि इसकी चपेट में नौजवान फंसते ही जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला दीप नगर की रहने वाली 21 वर्षीय लड़की ज्योति का सामने आया, जिसकी नशे की ओवरडोज से हालत गंभीर बनी हुई है।

बठिंडा (विजय): सरकार के लाख यत्न करने के बावजूद भी नशे का सिलसिला बंद होने का नाम नहीं ले रहा जबकि इसकी चपेट में नौजवान फंसते ही जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला दीप नगर की रहने वाली 21 वर्षीय लड़की ज्योति का सामने आया, जिसकी नशे की ओवरडोज से हालत गंभीर बनी हुई है।

उक्त लड़की ने बताया कि वह पिछले 6-7 साल से नशे का सेवन कर रही है, जो बाबा दीप सिंह नगर की रहने वाली है। ऊधम सिंह नगर में रहने वाली उसकी एक सहेली उसे नशा सप्लाई करती है। दीप सिंह नगर स्थित वह एक किराए के मकान में रह रही थी। किराए न देने पर मकान मालिक ने उसे बाहर निकाल दिया, जिसके चलते उसने नशे का ज्यादा सेवन कर लिया और हालत बिगडऩे लगी।

नशे के कारण उसे बेहोशी छाने लगी और वह सड़क किनारे गिर गई, जिसकी सूचना सहारा जन सेवा को दी जिन्होंने तुरंत एम्बुलैंस द्वारा उक्त लड़की को बचाने के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया। डाक्टरों अनुसार लड़की की हालत गंभीर है लेकिन उसे बचाने का प्रयास किया जा रहा है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!