महिला ने पंखे से लटक कर की खुदकुशी

Edited By Vatika,Updated: 18 Jun, 2019 12:51 PM

commit suicide

परसराम नगर में एक महिला ने पंखे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, जिसके शव को सहारा लाईफ सेविंग ब्रिगेड ने अस्पताल पहुंचाया।

बठिंडा(विजय): परसराम नगर में एक महिला ने पंखे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, जिसके शव को सहारा लाईफ सेविंग ब्रिगेड ने अस्पताल पहुंचाया। जानकारी अनुसार परसराम नगर गली नंबर 7/2 में एक महिला द्वारा घर के कमरे में पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली।

सूचना मिलने पर संस्था वर्कर गौतम कुमार व सर्बजीत सिंह मौके पर पहुंचे व कैनाल पुलिस को सूचित किया। मृतका का शव फर्श पर पड़ा हुआ था व उसके गले में चुन्नी लिपटी हुई थी। सूचना अनुसार चुन्नी टूटने के कारण मृतका का शव जमीन पर गिर पड़ा था। पुलिस कार्रवाई के बाद संस्था वर्करों ने मृतका की लाश को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल  में पहुंचाया। मृतका की पहचान बेला (&0) वासी परसराम नगर के तौर पर हुई। मृतक के पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि वह मानसिक तौर पर परेशान थी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!