चोरों ने भगवान के घर को भी नहीं बख्शा! स्थापित गणेश मूर्ति के गले में डाला हार चोरी

Edited By Vatika,Updated: 06 Sep, 2019 11:59 AM

theft in the temple

स्वर्णकार और मराठा संघ द्वारा श्री गणेश उत्सव के मौके पर ट्रक यूनियन तपा के नजदीक स्थापित की मूर्ति के गले में डाले रुपयों के हार को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया।

तपा मंडी(गर्ग, शाम): स्वर्णकार और मराठा संघ द्वारा श्री गणेश उत्सव के मौके पर ट्रक यूनियन तपा के नजदीक स्थापित की मूर्ति के गले में डाले रुपयों के हार को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया।

प्रबंधकों नवीन कुमार, गुरमुख सिंह, सिकंदर सिंह, आशू बांसल, केवल कृष्ण बरेटा, दर्शन लाल, पवन कुमार आदि का कहना है कि चार दिनों से स्थापित मूर्ति की भक्तों की तरफ से सुबह-शाम पूजा अर्चना की जाती है और देर रात तक भजन करके भक्त वहां बाहर ही बिछी दरियों पर सो जाते हैं। आज प्रात: 4 बजे के करीब अज्ञात चोर गणेश मूर्ति के गले में डाला 1100 रुपए का हार चुराकर ले गए।  

इस बात का प्रबंधकों को सुबह उस समय पता लगा जब वे पूजा अर्चना करने लगे तो देखा कि मूर्ति के गले से हार गायब था। उन्होंने तुरंत इर्द-गिर्द लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे खंगालने शुरू किए तो पता लगा कि 3 चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है जिसकी उन्होंने पुलिस के पास सूचना दी। उन्होंने रोष प्रकट करते हुए कहा कि चोरों ने भगवान के घर को भी नहीं बख्शा। उन्होंने कहा कि मामले की जांच करके कार्रवाई की जाए।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!