संगरूर: छात्रा ने ओवर ब्रिज से छलांग लगाकर की खुदकुशी

Edited By Vaneet,Updated: 15 Jan, 2020 07:51 PM

sangrur student commits suicide by jumping from over bridge

शहर के एक निजी कॉलेज में पढ़ती एक लड़की द्वारा शहर में स्थित ओवरब्रिज से संदिग्ध हालातों...

धूरी(संजीव जैन): शहर के एक निजी कॉलेज में पढ़ती एक लड़की द्वारा शहर में स्थित ओवरब्रिज से संदिग्ध हालातों में छलांग लगाने का मामला सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नजदीकी गांव घन्नौर कलां की उक्त छात्रा अर्शदीप कौर (24) शहर के एक प्राइवेट कॉलेज में पढ़ती थी। आज बाद दोपहर कॉलेज में छुट्टी के बाद वह गांव को जाने के लिए स्थानीय शेरपुर चौंक वाले ओवरब्रिज पर बस का इंतजार कर रही थी, कि संदिग्ध हालातों में उसने ओवरब्रिज से छलांग मार दी। इस लड़की को घायल हालत में पुलिस द्वारा इलाज के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल में लाया गया था, जहां पर कि उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरी अमले ने प्राथमिक सहायता देने के बाद उसे सिविल अस्पताल संगरूर के लिए रैफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। लड़की द्वारा खुदकुशी करने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!