त्यौहारों के सीजन में शहर में फिर से हुए लुटेरों के हौसले बुलंद

Edited By Vatika,Updated: 12 Oct, 2019 12:57 PM

robbery in sangrur

शहर में त्यौहारों के सीजन में फिर लुटेरों के हौसले बढ़ गए हैं। फिर से उनके द्वारा दिन-दिहाड़े शहर की घनी आबादी में लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर दिया गया है।

बरनाला (विवेक सिंधवानी, गोयल): शहर में त्यौहारों के सीजन में फिर लुटेरों के हौसले बढ़ गए हैं। फिर से उनके द्वारा दिन-दिहाड़े शहर की घनी आबादी में लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर दिया गया है। पिछले 15 दिनों में लूटपाट की कई घटनाएं हो चुकी हैं।

गत दिवस भी 16 एकड़ में दिन-दिहाड़े एक महिला से एक अज्ञात लुटेरा मोबाइल छीनकर फरार हो गया। घटना की जानकारी देते हुए सोहन लाल भोला कांसल ने बताया कि गत शाम मेरी पत्नी बीना कांसल किसी का पता लेने के लिए 16 एकड़ में गई थी। जब वह वापस अपने घर आ रही थी तो एक अज्ञात लुटेरा मोटरसाइकिल पर आया व मेरी पत्नी से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल बांसल नाणा ने कहा कि शहर में फिर से लूटपाट की घटनाओं में वृद्धि हो गई है। जबकि शहर में त्यौहारों का सीजन होने के कारण भीड़ रहती है। महिलाओं को भी खरीददारी करने के लिए बाजारों में जाना पड़ता है। इस कारण शहर में पुलिस की गश्त भी बढ़ाई जाए व शरारती तत्वों पर नकेल कसी जाए। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!