4 विभिन्न केसों में 100 नशीले कैप्सूल व 4430 नशीली गोलियां बरामद

Edited By swetha,Updated: 24 Nov, 2018 09:55 AM

police recovered drug capsule and pills

जिला संगरूर पुलिस ने 4 विभिन्न मामलों में 100 नशीले कैप्सूल व 4430 नशीली गोलियों सहित 8 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। एस.एस.पी. संगरूर डा. संदीप गर्ग ने बताया कि थाना सिटी-1 मालेरकोटला के सहायक थानेदार अवतार सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी...

संगरूर (विवेक सिंधवानी, गोयल): जिला संगरूर पुलिस ने 4 विभिन्न मामलों में 100 नशीले कैप्सूल व 4430 नशीली गोलियों सहित 8 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। एस.एस.पी. संगरूर डा. संदीप गर्ग ने बताया कि थाना सिटी-1 मालेरकोटला के सहायक थानेदार अवतार सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी दौरान आरोपियों मोहम्मद अकील, रजिया और तलहा सैफी वासी मालेरकोटला को 100 नशीले कैप्सूल व 100 नशीली गोलियों सहित काबू किया। 

थाना चीमा के सहायक थानेदार जगतार सिंह पुलिस पार्टी सहित टी-प्वाइंट संत अतर सिंह मार्ग बाहद चीमा मौजूद थे तो मुखबिर खास ने सूचना दी कि आरोपी रवि कुमार वासी खेड़ी, बिट्टू सिंह वासी कुन्नरां, गुरतेज सिंह व गुरप्रीत सिंह एक मोटरसाइकिल व स्कूटरी पर सवार अनाज मंडी शेरों में नशीली गोलियां बेचने के लिए ग्राहकों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। 

पुलिस ने सूचना के आधार पर रेड करते हुए उक्त आरोपियों को 4100 नशीली गोलियों, मोटरसाइकिल व स्कूटरी सहित काबू किया। इसी तरह एंटी नार्कोटिक सैल संगरूर के सहायक थानेदार सुखदर्शन सिंह पुलिस पार्टी सहित चैकिंग के संबंध में गांव धर्मगढ़ से होते हुए कनकवाल भंगूआ जा रहे थे जब पुलिस पार्टी बाहद पुल सूआ नहर रत्नगढ़ पाटियांवाली पहुंची तो वहां उन्होंने एक व्यक्ति को नशीली गोलियों सहित काबू किया। मौके पर पहुंचे थाना धर्मगढ़ के सहायक थानेदार निर्मल सिंह ने उक्त व्यक्ति की तलाशी करते हुए उसे 230 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!