चचेरे भाई की किरच मारकर हत्या

Edited By swetha,Updated: 15 Jul, 2019 12:33 PM

murder case

गांव रायसिंहवाला में बीती रात गांव के पूर्व सरपंच और सीनियर कांग्रेसी नेता अजीज खान के पुत्र जगसीर की उसके ताया के लड़के और पौत्र ने किरच मारकर कथित रूप से हत्या कर दी।मृतक की पत्नी जमेला बेगम ने बताया कि उसका ससुर अजीज खान कल खानपुर में अपनी बेटी...

भवानीगढ़(कंसल, विकास): गांव रायसिंहवाला में बीती रात गांव के पूर्व सरपंच और सीनियर कांग्रेसी नेता अजीज खान के पुत्र जगसीर की उसके ताया के लड़के और पौत्र ने किरच मारकर कथित रूप से हत्या कर दी।मृतक की पत्नी जमेला बेगम ने बताया कि उसका ससुर अजीज खान कल खानपुर में अपनी बेटी के पास गया हुआ था और घर में वह और उसका पति था।

रात करीब 9.30 बजे उसके पति जगसीर को उसके ताया के लड़के अजलम खान पुत्र फकीरिया खान जोकि पिंड फिग्गूवाला में मोटर रिपेयरिंग का काम करता है, ने फोन कर घर से बाहर बुलाया और जब जगसीर खान गेट खोलकर बाहर निकला तो बाहर खड़े अजलम खान और  प्रिंस खान पुत्र पप्पू खान ने जगसीर पर किरच से हमला करके गंभीर रूप से जख्मी कर दिया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश में अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंधी स्थानीय थाना मुखी गुरिन्द्र सिंह बल ने कहा कि पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!