शराब सहित व्यक्ति काबू, एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 28 Aug, 2024 04:20 PM

man arrested with liquor

स्थानीय पुलिस द्वारा नशा बेचने वाले असामाजिक तत्वों को काबू करने के लिए चलाए गए अभियान के तहत एक व्यक्ति को 46 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज करने का समाचार प्राप्त हुआ।

भवानीगढ़ (कांसल): स्थानीय पुलिस द्वारा नशा बेचने वाले असामाजिक तत्वों को काबू करने के लिए चलाए गए अभियान के तहत एक व्यक्ति को 46 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज करने का समाचार प्राप्त हुआ।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस चेक पोस्ट कालाझाड़ के सहायक उपनिरीक्षक दर्शन सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान जब वह अपनी पुलिस पार्टी के साथ बस स्टेशन कालाझाड़ पर मौजूद थे। मुखबिर खास ने उन्हें सूचना दी कि बावा सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह गांव माझी जो चोरी-छिपे शराब बेचने का धंधा करता है, वह अभी भी भारी मात्रा में शराब लेकर भवानीगढ़ पटियाला मुख्य सड़क नजदीक सुए के कच्चे रास्ते पर खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से 46 बोतलें देसी शराब, पंजाब जलवा और मोटा संतरा बरामद कर उसके खिलाफ एक्साइज एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!