तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी टक्कर, एक की मौत

Edited By Mohit,Updated: 08 Nov, 2018 05:08 PM

car collision accident death sangrur

तेज रफ्तार गाड़ी द्वारा टक्कर मारने पर एक व्यक्ति की मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। थाना सदर संगरूर के हवलदार ओंकार सिंह ने बताया कि मुदई अंग्रेज कौर वासी सौदाहेड़ी ने पुलिस को बयान दर्ज करवाए कि.....

संगरूर (विवेक सिंधवानी,गोयल): तेज रफ्तार गाड़ी द्वारा टक्कर मारने पर एक व्यक्ति की मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। थाना सदर संगरूर के हवलदार ओंकार सिंह ने बताया कि मुदई अंग्रेज कौर वासी सौदाहेड़ी ने पुलिस को बयान दर्ज करवाए कि वह अपने पति भजन सिंह के साथ गत 30 अक्तूबर को भैंसे खरीदने के लिए संगरूर आई थी, जब वह वापिस अपने गांव जाने के लिए पैदल मेन सड़क पर चढ़े तो भवानीगढ़ साईड से आती एक तेज रफ्तार गाड़ी के चालक इन्द्रपाल सिंह वासी कम्मोमाजरा ने भजन सिंह को टक्कर मार दी जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मुदई के बयानों के आधार पर इन्द्रपाल सिंह विरूद्ध केस दर्ज कर अगली कानूनी कारवाई शुरू कर दी है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!