22 बोतलें हरियाणा शराब समेत 2 काबू

Edited By Vaneet,Updated: 14 Sep, 2019 08:53 PM

22 bottles of haryana liquor with 2 contained

ना संगत पुलिस ने गांव कोटगुरु में गांव के ही 2 मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों को हरियाणा ...

संगत मंडी(मनजीत): थाना संगत पुलिस ने गांव कोटगुरु में गांव के ही 2 मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों को हरियाणा मार्का देसी शराब की 22 बोतलों समेत गिरफ्तार किया है। हवलदार रणजीत सिंह ने जानकारी देते बताया कि पुलिस पार्टी द्वारा इलाके के गांवों में गश्त की जा रही थी।

गश्त दौरान पुलिस पार्टी जब उक्त गांव निकट पहुंची तो गांव के ही 2 व्यक्ति मोटरसाइकिल पर संदिग्ध हालत में आ रहे थे। पुलिस पार्टी ने जब उक्त व्यक्तियों को रोककर मोटरसाइकिल की तलाशी ली तो उनके पास से हरियाणा मार्का देसी शराब की 22 बोतलें बरामद की। पुलिस ने उक्त व्यक्तियों बलजीत सिंह पुत्र जसवंत सिंह व जरनैल सिंह पुत्र मेहर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हवालात में बंद कर दिया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!