जेबकतरे ने नगर निगम के जे.ई. की जेब से उड़ाए 24 हजार

Edited By swetha,Updated: 22 Jan, 2020 11:44 AM

snatching case

नगर निगम में तैनात जे.ई. महेश कुमार की जेब से एक अज्ञात जेबकतरे ने पर्स उड़ा लिया जिसमें 24 हजार रुपए और कुछ जरूरी दस्तावेज थे।

अमृतसर(इन्द्रजीत): नगर निगम में तैनात जे.ई. महेश कुमार की जेब से एक अज्ञात जेबकतरे ने पर्स उड़ा लिया जिसमें 24 हजार रुपए और कुछ जरूरी दस्तावेज थे। थाना डी-डिवीजन के अंतर्गत आते पुलिस चौकी में लिखवाई रिपोर्ट के अनुसार नगर निगम में तैनात जूनियर इंजीनियर महेश कुमार ने कहा है कि वह क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट की चैकिंग कर रहा था।

इसी बीच किसी अज्ञात जेबकतरे ने उसकी जेब से पर्स उड़ा लिया। पर्स में 24 हजार रुपए नकद, एक एच,डी.एफ.सी बैंक का ए.टी.एम. कार्ड, कागज पर लिखा पिन कोड, आधार कार्ड इत्यादि चीजें रखी थी। पुलिस चौकी के ए.एस.आई. कुलविंदर सिंह ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!